लेटेस्टशहर

चयनित 60 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को प्रदान किए गए नियुक्त पत्र

  • एएनएम स्वास्थ्य विभाग की नींव: वीके सिंह
    गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्मियों के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। 7182 नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों का नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया गया। शुक्रवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 7182 एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, लखनऊ में आयोजित किए गए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में किया गया। जनपद स्तर पर भी 60 नव चयनित हुई एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जनरल वीके सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। यह एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुगम बनाने के लिए तैनात की जाएंगी। वीके सिंह ने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य विभाग की वह नींव है जो स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी ही सुगमता से आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करती हैं। एएनएम की जिम्मेदारी होती है कि वे आम जनमानस तक पहुंच बनायें या उनको स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायें। उन्होंने नव चयनित एएनएम से कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वो उनपर खरे उतरे। उन्होंने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी को जो आज जिम्मेदारी मिल रही है उसका पूरी मजबूती एवं निष्ठा के साथ निर्वाहन करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर ने कार्यक्रम के दौरान नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जीके मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीएम सक्सेना, डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button