उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु करें आनलाईन आवेदन

गाजियाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने हेतु एक अभियान के तहत सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ऐसे समस्त पात्र नागरिक जो अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे https://voters.eci.gov.in पोर्टल या Voter Help Line App (VHA) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (प्रशासन) रण विजय सिंह ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपना एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु निर्धारित माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।



