लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड एलाईड साइंसेज में एंटी रैगिंग सप्ताह का समापन, विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

गाजियाबाद। आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एंड एलाईड साइंसेज, मुरादनगर में 12 से 18 अगस्त, 2024 तक रैगिंग के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने के लिये एंटी – रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम को रैगिंग के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, संस्कृति को बढ़ावा देने और कॉलेज परिसर में प्रत्येक छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये मनाया गया। यह कार्यक्रम 12 अगस्त, 2024 को एंटी-रैगिंग दिवस मनाने के साथ शुरू किया गया। छात्रों को रैगिंग के खिलाफ खड़े होने और रैगिंग के मूकदर्शक न बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए परिचयात्मक व्याख्यान, दिशा निर्देश और लघु वीडियो की स्क्रीनिंग की गई। छात्रों को अपने रचनात्मक कौशल दिखाने के लिए निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, लोगो निर्माण, नारा लेखन आदि जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। समापन समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और उनकी सराहना की गई।
आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज, मुरादनगर के प्रिंसिपल डॉ. एम थंगराज ने छात्रों को संबोधित किया और पीड़ित के साथ-साथ अपराधी के लिए रैगिंग के परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने रैगिंग के खिलाफ आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज में किए गए उपायों के बारे में बताया और कहा कि आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एंड एलाईड साइंसेज रैगिंग मुक्त परिसर है। आईटीएस- द एजूकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने यह भी आश्वासन दिया कि आईटीएस कालेज रैगिंग के सख्त खिलाफ है और रैगिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button