अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज में एंटी-रैगिंग अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


गाजियाबाद। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज में एंटी-रैगिंग अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ को रैगिंग जैसे जघन्य अपराध के प्रति जागरूक करना था। पतंगबाजी एंटी-रैगिंग एवं वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रोफेसर अमिता देव (सलाहकार), डॉ. हेमंत आहूजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2000 विद्यार्थियों तथा 300 संकाय एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं के जश्नपूर्ण उत्साह ने इस आयोजन को बेहद सफल बनाया। कॉलेज परिसर में 16 अगस्त 2025 को ही एक विशाल गैस गुब्बारा आकाश में छोड़ा गया था जिस पर Ragging Free AKGEC” का संदेश अंकित था, जो एक माह तक आकाश में लहराता रहा और रैगिंग विरोधी संदेश फैलाता रहा।
इन आयोजनों के साथ पहले वर्ष के छात्रों हेतु तीन सप्ताह का Induction Program भी आयोजित किया गया है। इसी श्रृंखला में अक्टूबर 2025 में द्वितीय वर्ष के छात्र फ्रेशर पार्टी का आयोजन करेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रमों का सफल आयोजन न केवल छात्रों में रैगिंग-विरोधी दृष्टिकोण मजबूत करता है बल्कि उन्हें मानसिक रूप से दृढ़ बनाकर रैगिंग जैसी कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त करने में सहायक होगा।



