लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एलुमनाई लेक्चर का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस डेन्टल कॉलेज में बीडीएस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए कॉलेज की पूर्व छात्रा डॉ. स्वाती द्वारा एक एलुमनाई लेक्चर प्रस्तुत किया गया जिसका विषय प्रिंटिंग डेंटिस्ट्री- 3 डायमेंशनली था। इस लेक्चर में 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। डॉ. स्वाती ने अपनी एमडीएस की पढ़ाई आईटीएस डेन्टल कॉलेज, मुरादनगर के आॅर्थोडोन्टिक्स विभाग से पूर्ण की थी। वर्तमान में डॉ. स्वाती एकेडमिक क्षेत्र में अपना योगदान देती हैं इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख डेंटल कॉलेजों में एलाइनर प्रयोगशालाओं की स्थापना और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेक्चर के दौरान डॉ. स्वाती ने सभी विद्यार्थियों के साथ दंत चिकित्सा के विकसित क्षेत्र में नवीनतम 3डी प्रिंटिंग तकनीक द्वारा विभिन्न उपचार के तौर-तरीकों पर चर्चा की। डॉ. स्वाती ने 3डी प्रिंटिंग और आॅर्थोडॉन्टिक एलाइनर प्रिंटिंग में अपने कार्य के अनुभव को साझा किया तथा इसके विभिन्न विकल्पों के बारे में सभी प्रतिभागियों को समझाया एवं विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिये। इस लेक्चर का उद्देश्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उनको भविष्य में 3डी प्रिंटिंग के प्रयोग द्वारा उपचारों को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिये तैयार करना था। डॉ. स्वाती ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बीडीएस के विद्यार्थियों को 3डी प्रिंटिंग और आॅर्थोडॉन्टिक एलाइनर प्रिंटिंग के उपचार की प्रक्रियाओं के बारे में नवीनतम ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिये संस्थान को धन्यवाद देते हुए लेक्चर का समापन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ 3डी प्रिंटिंग उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button