जनपद में शत—प्रतिशत पौधारोपण कराये जाने हेतु सभी विभाग प्रस्तुत करें कार्ययोजना: दीपक मीणा

- पौधारोपण हेतु सभी विभाग बनाये अपने—अपने माइक्रोप्लान: जिलाधिकारी
गाजियाबाद। जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, गाजियाबाद में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सभी विभागों को दिये गये लक्ष्यों के अनुसार भूमि चिन्हांकन एवं गडढ़ा खुदान की शत प्रतिशत प्रगति गाजियाबाद वन प्रभाग को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष माईक्रोप्लान बनाये जिसमे किस स्थान पर कितने पौधें तथा किस प्रजाति के पौधे रोपित किये जायेंगे, उनका विवरण अवरोही क्रम मे उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वह स्वयं आगामी बैठक में अपने-अपने विभागों के बड़े स्थल को चिन्हित कर, उन पर पौधारोपण हेतु बनाई कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगें तथा बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों से एक पेड़ मां के नाम से पौधोंरोपण कराया जाये। बैठक में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, गाजियाबाद, उप प्रभागीय वनाधिकारी, गाजियाबाद तथा समिति के नामित एवं पदेन सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।



