राजनीतिलेटेस्टस्लाइडर

छोटी दीपावली पर चाचा शिवपाल को अखिलेश का बड़ा तोहफा

  • 2022 में शिवपाल यादव की पार्टी से गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी सपा
    लखनऊ।
    आखिरकार चाचा शिवपाल सिंह यादव को अखिलेश यादव ने मना ही लिया। सपा में शामिल न किए जाने को लेकर काफी दिनों से शिवपाल यादव लगातार बयान दे रहे थे। मथुरा से यात्रा भी निकाली थी। लेकिन छोटी दीपावली पर चाचा शिवपाल यादव को अखिलेश यादव ने बड़ा तोहफा देते हुए कहा है कि सपा उनकी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव इस बार भी दीपावली मनाने अपने गांव सैफई पहुंचेंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी शिवपाल यादव के दल से व सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करेगी। अखिलेश ने कहा कि चाचा का पूरा सम्मान होगा और ज्यादा सम्मान करने का काम समाजपार्टी के लोग करेंगे। अखिलेश ने कहा कि कई दल समाजवादी पार्टी के साथ आए हैं। हाल ही में ओमप्रकाश राजभर ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम मऊ में किया है और समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से जूझ रही है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button