राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

रालोद से गठबंधन के बाद अखिलेश व संजय सिंह के बीच हुई मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मायी हुई है। सत्तारुढ़ भाजपा सरकार को घेरने के लिए विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सपा ने जहां रालोद और ओमप्रकाश राजभर से गठबंधन किया है वहीं बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चली बातचीत में दोनों के बीच यूपी चुनाव को लेकर चर्चा होने की बात जहां सामने आई है वहीं छन छनकर जो खबरें बाहर आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि सपा और आम आदमी पार्टी के बीच भी गठबंधन होने जा रहा है। यानी उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में कई दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा सरकार को घेरने का काम करेंगे। संजय सिंह के अलावा अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने भी अखिलेश यादव ने मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ लड़ने के लिए हमारी पार्टी ने गठबंधन किया है। इस संबंध में अखिलेश यादव से बात हुई है।
लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्ट के दफ्तर में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन व तानाशाही खत्म करने के लिए कामन एजेंडा पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की बातचीत शुरू हो गई है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। जैसे ही सभी औपचारिकताएं तय हो जाएंगी, इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दलों की प्राथमिकता एक ही कि भाजपा हो सत्ता से बेदखल किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button