उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

डम्पिंग ग्राउंड के विरोध में चल रहे आन्दोलन में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद किया मिष्ठान वितरण का भंडारा

  • एक हजार एक सौ आहुतियों के साथ यज्ञ हुआ सम्पन्न
  • भंडारे में 11 कुन्तल मिष्ठान (कलाकन्द) के प्रसाद का ग्यारह हजार हाथों में शाम तक हुआ वितरण

गाजियाबाद। पाइप लाइन रोड क्षेत्र के 16 गांवों की ग्रामीण जनता एवं किसानों के द्वारा मकरेड़ा- भिक्कनपुर गांव में बने डम्पिंग ग्राउंड के विरोध में विकास संघर्ष समिति गाजियाबाद के तत्वावधान में गत तीन वर्षों से आन्दोलन चलाया जा रहा था, गत 22 जून 2025 को शाहपुर गांव में हुई पंचायत में हुई वार्ता में दस जुलाई से पूर्व ही कूड़ा डम्प किया जाना बन्द कर दिया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: सात बजे श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी के महन्त श्री स्वामी मुकेशान्द गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में सामूहिक यज्ञ का शुभारंभ उक्त आन्दोलन के सम्बंध में हुई प्रथम पंचायत स्थल मकरेडा के सामने पाईप लाईन रोड पर हुआ, जो ग्यारह बजे एक हजार एक आहुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा पंडित प्रदीप शर्मा, पंडित प्रवीन शर्मा एवं यज्ञमान समिति के अध्यक्ष चौधरी आजाद प्रमुख, समिति संरक्षक मंगू सिंह त्यागी प्रधान (शाहपुर) रहे। साथ ही गुरुकुल के बच्चों ने भी मन्त्रों का पाठ किया। ठीक ग्यारह बजकर ग्यारह मिनट पर प्रसाद के वितरण कार्य का प्रारंभ स्वामी मुकेशान्द गिरी महाराज ने शिवभक्तों को प्रसाद ग्रहण कराकर किया गया, जो शाम छह बजे तक अनवरत रूप से प्रसाद के समाप्त होने तक वितरित किया जाता रहा, जो लगभग ग्यारह हजार हाथों में वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी रणसिंहान्द सरस्वती जी एवं हिमाचल से पधारे स्वामी सत्यदेवान्द सरस्वती ने इस सफलता के लिए सभी को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल/मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की, इसी के साथ ही कृष्ण देव आर्य प्रधान ग्राम पंचायत मकरेडा सहित क्षेत्रीय प्रधानों ने समिति के अध्यक्ष चौधरी आजाद प्रमुख एवं सचिव सलेक भईया, समिति के संरक्षक स्वामी मुकेशान्द गिरी महाराज को मोमेंटो देकर इस संघर्ष में किये गये योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीडीओ अभिनव गोपाल भी पहुंचे। समिति अध्यक्ष चौधरी आजाद प्रमुख द्वारा सभी को इस संघर्ष में तन-मन-धन से किये गये सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में 16 गांवों एवं क्षेत्र से पधारे गणमान्य व्यक्तियों में ब्लाक रजापुर प्रमुख पति राहुल चौधरी उर्फ डैनी, अमरजीत सिंह बिडडी, अजय प्रमुख, तेजराम प्रधान, रणवीर, टीटू चेयरमैन, राजेन्द्र पहलवान, सीता राम शर्मा, बह्म प्रधान, मनोज प्रधान काजमपुर, दिनेश प्रधान ढिंढार, सुरेश प्रधान, सतीश सैनी प्रधान, सुबोध त्यागी प्रधान हुसैनपुर, नितिन प्रधान रेवड़ी, ओमकिशन फौजी व जगमोहन प्रधान बहादुरपुर, जयपाल सिंह कसाना फार्म (जावली वाले), कृष्ण पाल डायरेक्टर, मां निरंजन सिंह आर्य, गजराज सिंह मावी व संजय चौधरी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button