जातिगत जनगणना की घोषणा के बाद कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का आभार जताने के लिए निकाला पैदल मार्च

गाजियाबाद। केन्द्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने की घोषणा करने के बाद लगातार कांग्रेस नेता इसे अपनी जीत बता रहे हैं। इसी कड़ी में महानगर कांग्रेस कमेटी ने जातिगत जनगणना की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आभार जताने के लिए पैदल मार्च निकाला। यह मार्च महानगर कांग्रेस कमेटी घंटाघर से दुर्गा भाभाी चौक नवयुग मार्किट तक निकाला गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा व महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने संक्युत बयान में कहा कि राहुल गांधी पिछले चार साल से केन्द्र पर जातिगत जनगणना कराने के लिए बाध्य कर रहे थे। जिसमें अब सफलता मिली है। राहुल गांधी ने देश में जातिगत जनगणना कराने और सामाजिक न्याय के लिए आवाज बुलंद की है। जिससे सरकार को उनकी मांग के आगे झुकना पड़ा। इस जनगणना में सभी जातियों की जनगणना की जाएगी। कांग्रेसियों ने इसके लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। पैदल मार्च में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव बिजेन्द्र यादव, संजीव शर्मा, पकंज तैजानिया, पूजा चड्ढा, लक्ष्मी वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, आशीष प्रेमी, आशुतोष गुप्ता, श्रीचंद दिवाकर, चंद्रपाल, गोपाल भाटी आदि मौजूद रहे।