गाजियाबाद

दीपावली के बाद अब छठ की तैयारी, निगम अधिकारी संभाल रहे घाटों की व्यवस्था

गाजियाबाद। नगर निगम अधिकारी दीपावली महापर्व के बाद अब छठ की पूजा हेतु व्यवस्था संभालने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। इसके क्रम में देखा गया मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी उद्यान डॉ अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा हिंडन छठ घाट सहित इंदिरापुरम, मोहन नगर, वसुंधरा, विजयनगर कवि नगर तथा सिटी जोन के घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 70 से अधिक घाटों पर व्यवस्थाओं को संभालने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें अभियान के रूप में सफाई का कार्य चल रहा है तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी निगम द्वारा समस्त घाटों पर कराई जाएगी तैयारी चल रही है, सभी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था भी सुचारु करने के लिए कार्य चल रहा है, आवश्यक रूप से पेड़ों की कटिंग का कार्य भी किया जा रहा है, मुख्य रूप से हिंडन छठ घाट पर विशेष तैयारी के लिए अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। मुख्य अभियंता निर्माण द्वारा बताया गया महापौर तथा नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार सभी छठ घाट पर विभाग तैयारी में लगे हुए हैं निर्माण विभाग द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी घाटों की मरम्मत का कार्य घाटों को जाने वाले मार्ग का मरम्मत कार्य, रंगा पुताई का कार्य जोरो से किया जा रहा है जो कि समय रहते पूर्ण कर लिया जाएगा, महा प्रबंधक जल द्वारा बताया गया सभी घाटों को पानी से भरने का कार्य किया जाएगा तथा हिंडन छठ घाट परपानी की लाइन बिछाई जा रही है, नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया सभी घाट जिनकी सूची प्राप्त हुई है उन पर अभी से ही सफाई अभियान चलाया जा रहा है हिंडन घाट की सफाई भी वृहद स्तर पर की जा रही है।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया दीपावली के बाद गाजियाबाद नगर निगम अधिकारी छठ घाट की तैयारी में जुटे हुए हैं, संयुक्त रूप से सभी विभागीय अधिकारी घाटों का स्थलीय निरीक्षण भी कर रहे हैं, भव्य तैयारी के साथ छठ पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी सभी संबंधित विभाग तैयारी कर रहे हैं सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य घाट पर 27 सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाएंगे, चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी कराई जाएगी जिसमें टेंट के माध्यम से 25 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे, दो कंट्रोल रूम भी व्यवस्थित किए जाएंगे इसके अलावा आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था के लिए भी लगभग पांच स्थान पर पंडाल लगाया जाएगा, इसी क्रम में अन्य क्षेत्र में भी घाटों की व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य कराया जा रहा है, जनप्रतिनिधियों का तथा पार्षदों का भी विशेष सहयोग छठ घाट की तैयारी में मिल रहा है जो की सराहनीय हैं जिनकी देखरेख में गाजियाबाद नगर निगम टीम तैयारी में जुटा हुआ है, सभी विभागों की अपनी-अपनी जिम्मेदारी होती है किंतु महापर्व छठ को देखते हुए सभी अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं जिसके क्रम में प्रात: से ही घाटों का निरीक्षण संयुक्त रूप से विभागीय अधिकारी कर रहे हैं तथा व्यवस्था का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button