उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

दो लाख की रिश्चत लेते पकड़े गए जीडीए के सुपरवाइजर पर कार्रवाई के बाद जेई पर भी हुआ बड़ा एक्शन

गाजियाबाद। मुरादनगर में विजिलेंस द्वारा जीडीए के वर्क सुपरवाइजर को दो लाख रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार करने के बाद जीडीए वीसी अतुल वत्स ने वर्क सुपरवाइजर राजकुमार को निलंबित कर दिया था। अब इस मामले में जीडीए वीसी ने जेई अजीत कुमार पर भी कार्रवाई करते हुए उसे मुख्यालय से संबद्घ कर दिया है। साथ ही शासन को इस मामले में जांच के लिए पत्र लिखा है। बता दें कि दो जून को प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 में तैनात वर्क सुपरवाइजर राजकुमार को विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले पर जीडीए वीसी ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार को निलंबित कर जांच कमेटी गठित कर दी गई। वहीं अब इस मामले में जेई अजीत कुमार का नाम एफआईआर में दर्ज होने के कारण अजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से मुरादनगर से हटा कर प्राधिकरण कार्यालय से संबंध कर दिया गया है। जीडीए वीसी ने कहा कि इस मामले में जांच के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। वहीं जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद वर्क सुपरवाइजर के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button