प्रशासन आपके द्वार: कुशलिया गांव में विधायक धर्मेश तोमर ने किया पुस्तकालय का उदघाटन

गाजियाबाद। गांव कुशलिया में प्रशासन आपके द्वार अभियान के अंतर्गत जन चौपाल का कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के सानिध्य में आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान आमिर ने की । मुख्य अतिथि विधायक धर्मेश तोमर एवं ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी उर्फ डैनी द्वारा फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ अमित पाण्डेय ने किया। विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि आज हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकारे बिना भेद भाव के सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को मजबूत करते हुए आगे बढ़ रही हैं, जिसका परिणाम है, हमारे प्रशासनिक अधिकारी आपकी समस्याओं को सुनने के लिए आपके द्वार पर आ रहे हैं और आपकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं, हमारी सरकारों का उद्देश्य है कि अंतिम पायेदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके, गांवों में पुस्तकालयों का निर्माण कराकर ग्रामीण युवाओं को शिक्षित करके उन्हें देश के विकास में भागीदार बना रही है। राहुल चौधरी, डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखते हुए लोगो से अपील करते हुए कहा कि 14 जनवरी तक स्वच्छता अभियान में आप लोग भी जुड़कर अपने घर, आंगन और गांव को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देकर भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान दे, जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण, अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा प्रदान कर सके, आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पूरी दुनिया सराहा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारयों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आम जन/ग्रामीणों की कोई समस्या है ,उसका तत्काल समाधान करो। गांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से सभी विभागों अधिकारी, सम्मानित ग्रामीण एवं सचिव अंकित मलिक आदि मौजूद रहे।



