शहर

एडीएम सिटी ने पोषण जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

गाजियाबाद। अपर जिला अधिकारी (सिटी) गंभीर सिंह ने सदर तहसील के बाल विकास परियोजना रजापुर की पोषण जागरुकता रैली को कम्यूनिटी सेंटर, नेहरू नगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उपजिलाधिकारी सदर अरुण दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का मुख्य फोकस पोषण से सम्बन्धित सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन, संचार सामुदायिक, सहभागिता एवं जन जागरूकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार कर जन मानस में पोषण स्तर में सुधार लाना है। प्रत्येक वर्ष की तरह 1 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है जिसमें पोषण कलैण्डर के अनुसार प्रतिदिन पोषण की गतिविधि आयोजित की जायेगी।
खंड विकास अधिकारी आदेश ने बताया कि रजापुर ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम में पोषण माह के प्रचार प्रसार हेतु रैली निकाली जाएंगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी शारदा ने बताया पोषण माह की मुख्य थीम एनीमिया (टेस्ट, ट्रीट, टॉक), वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी (पीबीपीबी), बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी है।
रैली में आंगनवाड़ी द्वारा हरी साग-सब्जी खाना है, एनीमिया दूर भगाना है, संतुलित आहार खाना है कुपोषण दूर भगाना है, सही पोषण देश रोशन, हर बच्चे का है अधिकार, पूरा पोषण पूरा प्यार, सही पोषण, देश रोशन, आंगनवाड़ी केंद्र जाना है, कुपोषण को दूर भगाना है, एक पेड़ माँ के नाम जैसे नारे लगाए गए। रैली ने शहर के विभिन्न मार्ग का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को पोषण की महत्ता की भी जानकारी दी गई। उक्त रैली में रजापुर की सुपरवाइजर पूनम शर्मा, मीनाक्षी चौहान, लेखारानी और आंगनवाड़ी सरोज, सीमा, राजकुमारी, सुनीता, सुरेशवति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button