उत्तर प्रदेशखेलगाजियाबादहरियाणा

आध्या भंडारी व वैष्णवी यादव ने काई नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में जीते मेडल

गाजियाबाद। 25 से 27 अगस्त 2025 तक हरियाणा के कुरूक्षेत्र शहर में स्थित कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता काई नेशनल कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बिहार, ओडिशा, पंजाब, गोवा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक सहित देश के विभिन्न अन्य 28 राज्यों के 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की विभिन्न आयु एवं भार वर्ग कैटेगिरी में मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें 8 वर्ष से लेकर 21+ आयु वर्ग तक के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में इंदिरापुरम कराटे स्कूल की खिलाडी आध्या भंडारी और वैष्णवी यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ से हिस्सा लिया तथा इंडिविजुअल कराटे फाईट कुमिते इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते और उत्तर प्रदेश राज्य का नाम रोशन किया। आध्या भंडारी ने जूनियर गर्ल्स अंडर 18 में सिल्वर मेडल जीता और वैष्णवी यादव ने सब जूनियर गर्ल्स अंडर 12 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजयी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में अपार खुशी का माहौल रहा तथा एकेडमी पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button