
हरिद्वार। आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव गंगा नगरी हरिद्वार में स्थित पंतजलि योगपीठ में जड़ी बूटी दिवस के रुप में मनाया गया। इसी बीच योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने रक्तदान किया। आप को बता दें कि चार अगस्त को आचार्य बालकृष्णन का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रुप में मनाया जाता है। साथ ही पंतजलि योगपीठ में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।



