जेईई एडवांस 2025 में एसीई 4 गाजियाबाद की बड़ी कामयाबी, सक्षम गर्ग बने गाजियाबाद सिटी टॉपर

गाजियाबाद। आईआईटी द्वारा घोषित जेईई एडवांस 2025 के परिणामों में एसीई 4 इंस्टीट्यूट, गाजियाबाद ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इस वर्ष संस्थान के होनहार छात्र सक्षम गर्ग ने गाजियाबाद सिटी टॉपर बनकर पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। सक्षम ने जेईई (एडवांस) अखिल भारतीय रैंक एआईआर 323 हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान और अपने शहर का नाम रोशन किया है। सक्षम गर्ग ने जेईई मेन परीक्षा में भी एआईआर 96 रैंक लाकर शहर वह प्रदेश का नाम रोशन किया था। सक्षम के साथ-साथ एसीई 4 गाजियाबाद की अन्य छात्रों ने भी जेईई (एडवांस) परीक्षा में अपना लोहा मनवाकर यह सिद्ध कर दिया कि यह संस्थान न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का केंद्र है, बल्कि छात्रों की सम्पूर्ण क्षमता को विकसित करने का माध्यम भी है। इससे पूर्व एसीई 4 के 57 छात्रों ने जेईई मेन क्वालिफाई करके शहर का नाम रोशन किया था।






जेईई एडवांसड के अन्य प्रमुख रैंकधारक छात्र
SAKSHAM GARG | 323 |
SOURISH SRIVASTAVA | 353 |
RUDRAKSH GUPTA | 381 |
SHIKHAR MITTAL | 656 |
TANMAY AGARWAL | 880 |
ARJUNA VATS | 931 |
AKARSH GARG | 1375 |
ADHYAN PRATAP SINGH | 1413 |
PRANJAL VASHISTHA | 1846 |
KRIYANSH GARG | 2191 |
RACHIT CHAUDHARY | 2252 |
PRANJAL AGARWAL | 2376 |
RUPSHA PAN | 2417 |
LAKSHAY GOSWAMI | 2820 |
ARMANN MUSTAFA | 3002 |
SOMANSH DUA | 3141 |
AMARTYA MISHRA | 3177 |
AYUSH RAJORIA | 3799 |
KSHITIJ KUMAR | 3805 |
PARTH YADAV | 4580 |
UTKARSH GARG | 7031 |
DIVYA SAMRATH JOSHI | 7106 |
CHINMAY PANDEY | 7556 |
SAKSHAM TYAGI | 7862 |
VAIBHAV CHAUDHARY | 8831 |
RUDRA MISHRA | 9724 |
ARCHIT VERMA | 18094 |
PRATHIT DIWEDI | 22484 |
ये सभी छात्र एसीई 4 के विशिष्ट अभ्यास कार्यक्रम के भाग रहे हैं, जो संस्थान द्वारा विशेष रूप से जेईई एडवांसड जैसे उच्च स्तर की परीक्षाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इस शानदार सफलता के अवसर पर एसीई 4 गाजियाबाद के संस्थापकों अखिलेश पाठक, शिरीन सक्सेना, विवेककुमार, गणेश पांडेय ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। फाउंडर्स ने कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों की अथक मेहनत, उनके अभिभावकों के समर्थन, और एसीई 4 की प्रतिबद्धता का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल अच्छे नंबर दिलवाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता विकसित करना है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय एसीई 4 की अनोखी टीचिंग मेथडोलॉजी, फोकस्डमॉकटेस्टसीरीज, और मोटिवेशनल मेंटरिंग को दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान का अनुशासित वातावरण, टाइम-बाउंडप्रैक्टिस और लगातार फीडबैक सिस्टम उनकी सफलता में निर्णायक रहे। संस्थान के फाउंडर्स का मानना है कि शिक्षा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मिशन है। एसीई 4 गाजियाबाद अपने सीमित लेकिन समर्पित छात्रों को ट्रांसफॉर्मेशन पर आधारित शिक्षा देता है।