उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गाजियाबाद। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर विशेष समुदाय के यू टयूबर व मीडियाकर्मी को धमकी देने वाले अभियुक्त को मुरादनगर पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक थाना मुरादनगर पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अभियुक्त सोनू त्यागी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष समुदाय के यू-ट्यूबर व मीडिया कर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी व अभद्र भाषा का प्रयोग कर अन्जाम भुगतने की धमकी दी जिसके सम्बन्ध में तत्काल थाना मुरादनगर पर सुसंगत धारा-299/351(3) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम लगाई गई। 11.08.2025 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व मैनुअल इनपुट के माध्यम से उपरोक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त सोनू त्यागी उर्फ नीरज त्यागी पुत्र विशेष कुमार निवासी ग्राम काकड़ा थाना मुरादनगर गाजियाबाद उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button