लेटेस्टस्वास्थ्य

मान्यता प्राप्त पत्रकारों भी मिलेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का लाभ

  • आश्रित परिवार को मिलेगा पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज
  • 10 जनवरी, 2022 तक सूचना कार्यालय में जमा करना होगा आवेदन-पत्र
    गाजियाबाद।
    पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त सभी पत्रकारों और उनके परिवारों को भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का लाभ मिलेगा। योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना से आबद्ध निजी और सरकारी चिकित्सालयों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवारों को हर साल पांच लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार मिलेगा। सात दिसंबर, 2021 को शासन द्वारा लिए गए निर्णय के इस संबंध में सूचना निदेशक शिशिर की ओर से सूबे के सभी जिलों के सूचना कार्यालयों को पत्र भेजकर पत्रकारों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2022 है।
    सूचना निदेशक ने अपने पत्र में कहा है सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान किए जाने एवं उन्हें चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके परिवारों का डाटा नेशनल हेल्थ अथॉरिटी, भारत सरकार को प्रेषित करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
    जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों से उनके आवेदन पत्र एवं मान्यता कार्ड की छाया प्रति सहित सभी अभिलेख सूचना कार्यालयों में आयुष्मान भारत योजना के प्रारूप पर एक्सल शीट में सभी परिजनों का विवरण भरकर जमा करना अनिवार्य है। प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा जमा कराए गए आवेदन को जिला सूचना कार्यालय सत्यापित कर मुख्यालय को भेजेगा। इसके साथ ही जनपद स्तरीय प्रेस प्रतिनिधि के द्वारा एक्सल शीट पर भरे गए प्रारूप को सीधे ई-मेल पर भेजा जाना अनिवार्य है। आवेदन पत्र भरकर भेजे जाने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2022 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button