राजनीतिलेटेस्टशहर

नगर पंचायत चुनाव को लेकर आप का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर पंचायत पतला में सम्पन्न

गाजियाबाद। नगर पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन पतला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नितिन त्यागी ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की एक उभरती एक ईमानदार पार्टी है। आम आदमी पार्टी में किसानों, नौजवानों का भविष्य हमेशा सुरक्षित रहा है। दिल्ली के चुनाव में भी इनकी की बड़ी भागीदारी रही जोकि स्थानीय निकाय चुनाव में देखने को मिली है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी पूरी शिद्दत के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी तथा सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डा. सचिन शर्मा ने की। जिलाध्यक्ष डा. सचिन शर्मा ने कहा कि जनपद गाजियाबाद के अंदर आम आदमी पार्टी शिक्षित ईमानदार युवाओं को प्राथमिकता देगी। युवाओं का रुझान पहले से ही आम आदमी पार्टी के प्रति रहा है। भारी संख्या में युवा, ग्रामीण,आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हुए आम आदमी पार्टी में आस्था रख रहे हैं। जिला प्रभारी पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने दिल्ली चुनाव के अनुभव को भी साझा किया। हरियाणा प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी चौधरी गजेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी जन्मस्थली मेरे गाँव पतला में पार्टी के समस्त साथियों का हृदय तल से स्वागत है। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि दिल्ली के अंदर जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनावों में अपनी विजय पताका लहराई यहाँ के क्षेत्रवासी भी उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव में सहयोग करेंगे। जिलाध्यक्ष डा. सचिन शर्मा ने सभी आयोजकआयोजक सतेंद्र चौधरी पिंटू धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से ही बूथ लेवल पर जुट जाना चाहिए निकाय चुनाव में तभी हम विजय सुनिश्चित कर सकेंगे। मुझे आशा है कि युवा इस काम को निभाने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सचिन शर्मा, जिला प्रभारी नितिन त्यागी, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नत्थू प्रधान, संजय मिश्रा, अधिवक्ता इरफान अहमद , मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बिट्टू त्यागी, मोदीनगर प्रभारी अवि चौधरी, हरियाणा प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी चौधरी, गजेंद्र सिंह, राहुल कलछीना, गौरव निर्माण, सचिन तेवतिया, चांदवीर चौधरी, मास्टर दयानंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button