भाजपा महानगर कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सिकंदर बख्त की 107वीं जयंती पर हुई श्रद्धांजलि सभा

गाजियाबाद। रविवार 24 अगस्त 2025 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, नेहरू नगर, गाजियाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिकंदर बख्त की 107वीं जयंती पर एक विनम्र श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. एम. अकरम एवं जाकिर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश कुंवर बासित अली, भाजपा गाजिÞयाबाद महानगर अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मयंक गोयल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. असलम फहीम सैफी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिकंदर बख्त भारतीय राजनीति के आदर्श व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सदैव देशहित और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी। उनकी सादगी और ईमानदारी आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती है। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि स्व. बख्त ने राष्ट्रवाद और सेवा की परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और उनका जीवन संगठन व देशहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देता है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि गाजिÞयाबाद के कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि हम सब आज उनकी जयंती पर उन्हें याद कर रहे हैं, उनका संघर्ष और समर्पण संगठन के प्रति निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता है।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन एडवोकेट जावेद खान सैफ (पूर्व अध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) ने किया। इस अवसर पर डॉ. रिजवान मीर (निवर्तमान अध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश), सरदार बलप्रीत सिंह (महानगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), सरदार तरनजीत सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा) सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. सिकंदर बख्त को श्रद्धांजलि दी।



