आई0टी0एस फिजियोथेरेपी कालेज में रीढ़ की जांच एवं उपचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन


गाजियाबाद। आई0टी0एस फिजियोथेरेपी कालेज में रीढ़ की समस्याओं की जांच उपचार तथा प्रभावी चिकित्सीय परामर्श विषय पर 24 फरवरी को एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदद्ेश्य विद्यार्थियों को रीढ़ संबधी रोगों की सही पहचान, उपचार की योजना तथा रोगियों की उचित मार्गदर्शन देने की जानकारी प्रदान करना था। इस संगोष्ठी को संस्थान के वर्ष 2017-19 एम0पी0टी0 बैच के गौरवशाली पूर्व छात्र डॉ0 राहुल नॉटियाल ने सम्बोधित किया। डॉ0 राहुल उत्तराखंड क्रिकेट संघ के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट तथा इम्पैक्ट फिजियो एण्ड स्पोर्ट्स रिहैब हब के सह-संस्थापक हैं। डॉ0 राहुल नौटियाल एक प्रतिष्ठित खेल फिजियोथेरेपिस्ट हैं और वे प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाडियों जैसे कि शुभमन गिल के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कालेज से प्राप्त मजबूत आधार और चिकित्सकीय प्रशिक्षण ने उनके व्यावसायिक जीवन को नई दिशा दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी रीढ़ संबधी समस्या में सही जानकारी लेना, सावधानी संकेतों की पहचान करना तथा क्रमबद्ध जॉच करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी समझाया कि उचित व्यायाम और मांसपेशियों को मजबूत करने की कसरतों से रोगी शीर्घ लाभ प्राप्त कर सकता है। आई0टी0एस-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चडढा जी ने अपनी शुभकामनाए देते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को विशेष ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट बनने के लिए प्रेरित करते है। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य डॉ0 एम0 थंगराज द्वारा अतिथि के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन छात्रों के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढाता है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और रीढ़ के उपचार, पुनवार्स योजना तथा रोगियों को सही सलाह देने से संबधित प्रश्न पूछे। डॉ0 राहुल नौटियाल ने भी सभी प्रश्नों के सरल एवं स्पष्ट जवाब दिये। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आई0टी0एस-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा जी एवं माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से उन्हें ऐसे अनुभवी विशेषज्ञ से सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन तथा उन्हें उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवा के लिए तैयार करने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम हैं।



