उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

लोकतंत्र रक्षक सेनानी सेवाराम बग्गा की जयंती पर किया गया संगीत संध्या का आयोजन

  • मोहम्मद रफी के नागमों से सजी शाम
    गाजियाबाद। लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय श्री सेवाराम बग्गा के 88 में जन्म दिवस के उपलक्ष में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी के नाम एक संगीत संध्या का आयोजन प्रताप विहार स्थित सेवाराम बग्गा अकादमी के म्यूजिक एंड आर्ट (एसबी रिकार्ड्स एंड स्टूडिओस ) के आॅडिटोरियम में किया गया। जिसका शीर्षक रफी के यादगार रंग– अभिजीत शर्मा के संग था। दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई और इसके पश्चात संजय बग्गा सहित 6 बेहतरीन गायक /गायिकाओं ने अपनी मखमली आवाजों से समा बांध दिया। मुख्य रूप से आमंत्रित गायक अभिजीत शर्मा जिनकी आवाज मोहम्मद रफी जी के बिल्कुल करीब जान पड़ती है पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच पर छाए रहे। उनके फैंस बार-बार खड़े होकर उनका अभिवादन करते रहे। केवल 16 वर्ष की आयु में अभिजीत शर्मा ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा आमंत्रित कलाकारों में पीयूष शर्मा, जेन्या विश्वकर्मा, अदिति शुक्ला, इरफान अहमद आदि ने अपने गीतों पर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। मंच का संचालन गायक संगीत निर्देशक एवं एसबी रिकॉर्ड्स अकैडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय बग्गा ने बखूबी से निभाया। मैं यह सोचकर उसके दर से उठा था, तुम मुझे यूं भुला न पाओगे, पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है, मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता, मेरा तो जो भी कम है तेरी राहों में है, सलामत रहे दोस्ताना हमारा, ओ दूर के मुसाफिर आदि पचास से अधिक प्रस्तुत गाने किये गए साथ ही स्वर्गीय श्री सेवाराम जी को समर्पित एक लघु नाटिका शीर्षक पापा की डायरी का भावपूर्ण मंचन भी अकादमी के कलाकारों द्वारा किया गया। आमंत्रित अतिथियों में विशेष रूप से शामिल एन के अग्रवाल, राजीव बग्गा एडवोकेट, सपा नेता सिंघराज, अमित बग्गा, भाजपा नेता सोनू, संजय पांडेय समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण शर्मा, राजीव सतीजा, गौतम कपूर, हेमंत कुमार, राज ठाकुर तथा अन्य 100 से भी अधिक दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस अवसर पर सभी गायक-गायिकाओं एवं आमंत्रित अतिथियों को एसबी रिकॉर्ड्स के डायरेक्टर संजय बग्गा एवं सचिव श्रीमती नीरू बग्गा द्वारा स्मृति चिन्ह, पुरस्कार आदि भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में संजय बग्गा एवं श्रीमती नीरू बग्गा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रखने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button