गाजियाबाद

सांसद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा को लेकर हुई बैठक

  • प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों
  • 23 , 24 एवं 25 दिसम्बर, 2025 को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा आयोजन

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में सांसद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा के सम्बन्ध में जिला स्तरीय मुख्य कार्यकारी समिति की एक बैठक आहूत की गयी, बैठक का उद्देश्य होने वाले सांसद व विधायक स्पर्धा खेलों में विधान सभावार खेल का आयोजन कितने वृहत रूप में किया जा सकता है के सम्बन्ध में चर्चा हुई।
बैठक के दौरान सांसद अतुल गर्ग द्वारा सुझाव दिया गया कि प्रत्येक विधान सभा की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन कराये जाने की एक रूपरेखा तैयार कर ली जाये। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आयोजन स्थल पर सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाऐं कराये जाने हेतु भी कहा गया है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा निर्देशित किया गया कि विधानसभा क्षेत्रवार विधायकों से सम्पर्क कर आयोजन स्थल एवं आयोजन की तिथि निर्धारित कर ली जाये। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषि कुमार तथा जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र को निर्देशित किया गया कि निर्धारित किये गये आयोजन स्थल पर जाकर खेलकूद प्रतियोगिता से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर ली जायें, जनपद गाजियाबाद के समस्त विधानसभा क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक स्कूल/कॉलेजों विधायक खेल स्पर्धा में प्रतियोगिता में अपने खेल प्रशिक्षक एवं प्रधानाचार्य अपनी टीम के साथ में सहयोग प्रदान किये जाने हेतु पत्राचार किया जाये। सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन जनपद स्तर पर 23, 24 एवं 25 दिसम्बर, 2025 को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया जाना प्रस्तावित है। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी, एनसीसी कार्यकारी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी लोनी, स्काउट गाईड के कार्यकारी अधिकारी, प्रभारी (सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी) जिला पंचायत राज अधिकारी लोनी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खोड़ा, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button