मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित

- पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनायें, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को हो भुगतान
- न्यूनतम सर्जरी करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी को जारी करें नोटिस
- स्वास्थ्य केन्द्र का किया जाएं निरंतर निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर करें कड़ी कारवाई
गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजन दुर्गावती सभागार, विकास भवन में किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग से सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज विभाग आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं साथ ही आयुष्मान भारत कार्यक्रम में जनपद में बनाये गये आयुष्मान कार्ड की भी समीक्षा की गयी, जिसमे शेष समस्त लाभार्थी जिनका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बना है राशन डीलर से समन्वय करते शीघ्र ही शेष समस्त लाभार्थियों को कार्ड बनाने हेतु आदेशित किया गया एवं जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थी का शत- प्रतिशत भुगतान करने हेतु आदेशित किया।
सभी चिकित्सालयों को ओ.पी.डी. बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जिन भी विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी की सर्जरी न्यूनतम है, उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिए गये। जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को जिनके भी डाक्यूमेंट्स एनक्यूएएस सर्टिफिकेट के लिये पोर्टल पर अपलोड नहीं किये गये हैं समस्त को पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया की प्रतिमाह न्यूनतम दो बार जनपद स्तरीय अधिकारीयों के द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा, उक्त निरिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। उक्त समीक्षा के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक कार्य करने के आदेश दिया गया साथ ही जिन केन्द्रों पर सीएचओ की तैनाती नहीं है वहां एएनएम के द्वारा नियमित कार्य किये जाने के आदेश दिए गए साथ ही केन्द्रों पर औषधि, टेस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी को आदेशित किया गया। जनपद में शेष बची आशा के रिक्त पदों पर अविलम्ब चयन करने के निर्देश दिए गए।



