
हरिद्वार। एकादशी के मौके पर गंगा में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंचे हैं। हर की पैड़ी सहित और दूसरों घाटों पर भक्तों का तांता लगा हुआ। दरअसल आज कामिका एकादशी का व्रत है। कामिका एकादशी व्रत हर साल सावन माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वहीं आज प्रात: काल 05:44 बजे से लेकर अगले दिन 05 अगस्त को प्रात: 04:25 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। कहा जाता है की व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। और मनचाहा फल प्राप्त होता है।



