गाजियाबाद

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने को उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद। 31अक्टूबर को गाजियाबाद से पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल का जन्मदिन भव्य रूप से उनके कविनगर स्थित आवास पर धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर आकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जन्मदिन के अवसर पर वहां मौजूद लोगों ने डॉ. अनिल अग्रवाल का जन्मदिन एक त्यौहार की तरह मनाया और समाज के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों जैसे व्यापारी, सभी राजनैतिक दलों के लोग, शासन, प्रशासन, युवा, शिक्षक, उद्योगपति, विभिन्न सामाजिक संस्थान, प्रबुद्ध वर्ग, खेल कूद से जुड़े प्रशासनिक एवं खिलाड़ी एवं महिलाओं ने पूर्व राज्यसभा सांसद को बधाई दी। जन्मदिन की शुरूआत डॉ. अनिल अग्रवाल ने सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात अपने आवास पर कंबल वितरण कर जन्मदिन को सेवा भाव से आगे बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button