उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

बजरंग निवास पर हुआ सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, गणमान्य लोगों ने लिया भाग

गाजियाबाद। कविनगर के के.बी-45 स्थित बजरंग निवास में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में 100 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा और रचित गोयल द्वारा नवीन कोठी के गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका नाम बजरंग निवास रखा गया। सुंदरकांड पाठ में विशेष रूप से उपस्थिति गणमान्य व्यक्तियों में आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं उनके परिवारजन तथा मनोज गुप्ता, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, नरेश गोयल, राघव गोयल, संदीप गंभीर, देवेन्द्र हितकारी, देवेन्द्र अग्रवाल, संजय गोयल, अजय गुप्ता और नरेश चंद्र गोयल सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मिलित हुए। यह आयोजन न केवल धार्मिक न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता का प्रतीक भी बना। कार्यक्रम के समापन पर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button