महावीर जयंती पर जैन समाज की श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, आदित्य वर्ल्ड सिटी में भव्य पालकी यात्रा का आयोजन

श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, आदित्य वर्ल्ड सिटी, गाज़ियाबाद में अत्यंत भव्य एवं आकर्षक पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण जैन समाज में अपार उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा जगह-जगह भगवान की आरती कर पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर श्री मोहित जैन, श्री तरुण जैन एवं श्री मृदुल जैन को सौधर्म इंद्र बनने का तथा श्री मोहित जैन एवं श्रीमती ऋतु जैन को भोजन पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समारोह को भव्य स्वरूप प्रदान करने में श्री मृदुल जैन, श्री अनमोल जैन, श्री ऋषभ जैन, श्री अनुज जैन, श्री उमेश जैन, श्री सौरभ जैन एवं श्री विकास जैन का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसने सभी उपस्थित जनों के हृदय को भाव-विभोर कर दिया।



