राष्ट्रीय

रोहिणी में निकाली गई श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा

नई दिल्ली। श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा सांवरे सरकार की भव्य निशान यात्रा गगन भेदी जयकारों के साथ निकाली गई, जोकि श्री बालाजी मंदिर सेक्टर 11 रोहिणी से शुरू हुई और ॠ3र सिनेमा हॉल से होते हुए, सेक्टर 17 झंडा चैक से सेक्टर 16-17 के डिवाईडिंग रोड से होते हुए सेक्टर 15 से होते हुए लॉन न.1 शिवा टेन्ट एंड टेकोरेटर जापानी पार्क में जाकर समाप्त हुई। यात्रा की शुरू में सबसे पहले खाटू श्याम बाबा की ध्वज पताका चल रही थी। इसके बाद भक्तगण बाबा का झंडा लेकर पैदल चल रहे थे। यात्रा में भगवान श्री राम जी सपरिवार विराजमान थे और सबसे पीछे श्री खाटू श्याम बाबा की झांकी चल रही थी। निशान यात्रा में श्री खाटू ष्याम बाबा की झांकी आकर्शण का केन्द्र रही। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी हाथों में श्री श्याम बाबा का निशान लेकर बाबा की भक्ति में खोकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। आगे आगे श्याम प्रेमी भजनों पर नृत्य कर रहे थे। इसके पीछे भव्य रुप से फूलों से सजे वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा विराजमान थे। हाथों में निशान लेकर श्याम भक्त श्याम बाबा के भजनों और ढोल की थाप पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान सभी ने जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस भव्य निशाल यात्रा में श्याम बाबा का गुणगान करते हए श्रद्धालु भक्ति भाव में चलते हुए देखें गए। भक्तों ने जगह जगह पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व संपूर्ण वातावरण खाटू श्याम जी की भक्ति में डूबा देखा गया। इस दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं के जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंटोल बोर्ड जय किशन बंसल, अध्यक्ष कंटोल बोर्ड राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल एवं उपाध्यक्ष कंट्रोल बोर्ड श्री नरेश मंगला जी सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button