गाजियाबाद

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में किया गया भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य प्रदर्शनी उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन सफर, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान, देश के विकास में किए गए ऐतिहासिक कार्यों तथा विश्व पटल पर भारत की बढ़ती उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम का विधिवत कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा , महामंत्री सुशील गौतम, पप्पू पहलवान, सुशासन प्रमुख तरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी , पार्षद सुरेंद्र नागर, गौरव चोपड़ा,पार्षद कपिल वशिष्ठ, विनोद कसाना, कृष्ण त्यागी, नीरज त्यागी, विनीत शर्मा, ऋचा भदौरिया, प्रीति चंद्रा, रेणु चंदेला, अंजना त्यागी, सिमी त्यागी आदि की मौजदूगी में किया गया। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने राजनीति को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की साधना बना दिया है। इस प्रदर्शनी में उनके जीवन और कार्यों का अद्भुत चित्रण है, जो युवाओं को समाज और देश के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयोजित यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री जी की तपस्या, त्याग और समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ इस अभियान को सफल बना रहे हैं। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और गौरव का नया इतिहास रचा है। प्रदर्शनी उनके विजन और उपलब्धियों को जनता के सामने सशक्त रूप से प्रस्तुत कर रही है। पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनके नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। यह प्रदर्शनी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह प्रदर्शनी आने वाले दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी, ताकि लोग प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, कार्यों और राष्ट्रहित में उनके योगदान को नजदीक से देख व समझ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button