उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्लाइडर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त पर गाजियाबाद में भव्य आयोजन

  • हजारों किसानों ने लिया सीधा प्रसारण में भाग

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता देने हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त आज जारी की गई। इस अवसर पर गाजियाबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा मुरादनगर ब्लॉक कार्यालय, रजापुर ब्लॉक कार्यालय एवं गोविंदपुरम मंडी स्थल पर भव्य आयोजन कर प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, भाजपा नेता राहुल चौधरी डैनी, अमरदत्त शर्मा, अरविंद भारतीय, बॉबी त्यागी, कामेश्वर त्यागी, प्रदीप चौधरी , अमित रंजन, वीरेंद्र सारस्वत सहित महानगर के 20 मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भारद्वाज और बड़ी संख्या में किसान बंधुओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना किसानों को न केवल आर्थिक मजबूती देती है, बल्कि उन्हें सम्मान भी प्रदान करती है। इस किश्त के अंतर्गत प्रत्येक पात्र किसान के खाते में 2,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की गई, जिससे अब तक की कुल सहायता राशि 40,000 हो चुकी है। पूरे देश के किसानों के खाते में अब तक पौने चार लाख करोड़ रुपये की बड़ी राशि पहुंच चुकी है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में किसानों ने प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना की और गाजियाबाद में विभिन्न आयोजन स्थलों पर उत्सवमय माहौल बना रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों के हित में लिया गया यह निर्णय उनकी किसानों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गाजियाबाद महानगर भाजपा ने इस अवसर को जनभागीदारी के उत्सव में बदला है। किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों की आर्थिक स्थिरता को नई दिशा दी है। यह योजना मोदी सरकार की किसान-समर्पित नीति की मिसाल है। गांव-गांव तक इस योजना का लाभ पहुंच रहा है। किसान आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह परिवर्तन प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button