गाजियाबाद में 17 व 18 मई को होगा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। आपरेशन सिंदूर के तहत मिली सफलता को लेकर भाजपा द्वारा 17 व 18 मई को शहर में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन तीनों विधानसभाओं साहिबाबाद, शहर विधानसभा एवं मुरादनगर में अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में इन यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की महान सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना, मोदी सरकार की राष्ट्र समर्पित नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना तथा आम नागरिकों में देशभक्ति, एकता और संगठन के प्रति विश्वास को प्रगाढ़ करना है। यात्रा के महानगर संयोजक सचिन डेढ़ा, सह संयोजक श्री संदीप चौधरी, एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में यात्रा की विस्तृत योजना बनाई गई है।
साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी नवनीत मित्तल व आशीष चौधरी को दी गई है। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी उमेश वर्मा व मोनू त्यागी को दी गई है। शहर विधानसभा क्षेत्र में संयोजक सुनील यादव व सह संयोजक: सत्यम चौधरी को बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक राष्ट्र प्रेम की जन-लहर है। जब सड़कों पर हजारों हाथों में तिरंगा लहराएगा, तो गाजियाबाद की धरती पर देशभक्ति का एक अद्भुत दृश्य उभरेगा। यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को प्रणाम है, और मोदी सरकार की सेवा भावना का जन संकल्प है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक इस यात्रा से जुड़कर राष्ट्र प्रेम की इस लहर को जन जन तक पहुँचाए।



