राजनगर एक्सटेंशन में अखंड विशाल माँ बगलामुखी महायज्ञ का हुआ भव्य आयोजन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में अखंड विशाल माँ बगलामुखी महायज्ञ का पांचवा तीन दिवसीय विशाल आयोजन भव्यता के साथ रविवार को संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस महायज्ञ के आयोजन मे 36 लाख आहूतियाँ आचार्य सूर्यांश के संरक्षण मे संपन्न करवाई गयीं और हमारे भारतवर्ष को विश्वगुरु और हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। इस महायज्ञ का आयोजन स्वामी दीपांकर महाराज के आशीर्वाद से और महामंडलेश्वर यति नरसिंहआनंद गिरी के पावन सानिध्य में और सुर्यांश महाराज के अथक प्रयासों और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के संरक्षण में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। गौ गंगा की रक्षा शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छ जल स्वच्छ वायु, और प्रत्येक भारतीय के साथ-साथ विश्व के प्रत्येक नागरिक के अधिकार और विश्व के कल्याण की कामना के लिए विशाल यज्ञ का संकल्प प्रवीण भैया ने लिया। प्रवीण भैया गाजिआबाद मे एक प्रमुख समाजसेवी रहे हैं जिन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे प्रमुखता से आवाज उठाई है। गाजिआबाद की प्रमुख नदी हरनंदी नदी जिसे हिंडन नदी भी कहते हंै जो प्रदूषण के चलते नाले में तब्दील हो गयीं थी इन्ही के प्रयासों से आज स्वच्छता की राह पे अग्रसर है। आयोजन में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि स्वामी दीपंकर महाराज, वीरेंद्र त्यागी पार्षद नंदग्राम, सुमनलता पाल पार्षद राजनगर एक्सटेंशन, आर के झा और संयोजक मण्डल में प्रवीण भैया, बृजेश राणा, दिनेश चौहान,तेजवीर त्यागी, कमल खटाना, मोहन लालराजनगर गुप्ता, सचिन त्यागी, प्रिंस चौधरी, राजा वर्मा, संजीव चौधरी , अजय शर्मा, जगमोहन चौधरी, सिद्धार्थ सिंह, भूपेंद्र त्यागी एवं कुलदीप मौजूद रहे। प्रवीण भैया ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी ऐसे ही विशाल यज्ञ के आयोजन और भी भव्यता के साथ आयोजित किये जाएंगे।



