स्ट्रीट डॉग को बचाने के चक्कर में सड़क पर गिरी महिला दरोगा, मौत

गाजियाबाद। पुलिस विभाग में सोमवार को दुखद खबर से कमिश्नरेट का पूरा पुलिस महकमा गम के माहौल में डूब गया। दरअसल 2023 बैच की एक महिला सब इंस्पेक्टर जब कविनगर थाने की शास्त्री नगर चौकी पर तैनात थी और रात्रि करीब 1:00 बजे वह ड्यूटी से अपने आवास पर जा रही थी। इसी बीच महिला के टूव्हीलर के सामने एक स्ट्रीट डॉग आ गया। जिसे बचाने चक्कर में महिला सब इंस्पेक्टर की बाइक अनबैलेंस होकर गिर गई। महिला के गिरने से हेलमेट दूर जा गिरा औ सिर में काफी चोट आई और उन्हें आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जहां इलाज के दौरान महिला सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई । एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि कविनगर में करीब दो साल से तैनात महिला दरोगा रिचा शर्मा शास्त्री नगर चौकी पर तैनात थी और रात्रि में करीब एक बजे टूव्हीलर से
आवास पर निकली थी कि कार्टे चौराहे के पास एक स्ट्रीट डॉग के सामने आने पर उसे बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई और सब
इंस्पेक्टर सड़क पर गिरकर घायल हो गयी। हेलमेट के गिरने से सिर में काफी गम्भीर चोट आई थी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर रिचा शर्मा मूल रूप से कानपुर के रहने वाली थीं।



