राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

बसपा घोषणा पत्र में विश्वास नहीं रखती, किया पत्रक जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी 2007 से 2012 तक किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बसपा प्रमुख मायावती ने पत्रक जारी किया है। बसपा ने चुनावी घोषणा पत्र नहीं बल्कि विकास कार्यों का पिटारा लेकर जनता को बांटा जाएगा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से कहा कि ये पत्रक आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि लोग जान सके कि इसी तर्ज पर बसपा विकास कार्य कराएगी। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार वर्ष 2007 की तरह ही नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा बसपा शासनकाल की तरह किसी भी सरकार ने कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने 2007 से 2012 के दौरान सत्ता में रहते हुए जो विकास के कार्य किए। उनका प्रचार करके ही जनता से समर्थन मांगेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि चुनाव की तैयारी में जुटें। उन्होंने कहा कि पार्टी घोषणापत्र जारी नहीं करती, बल्कि करके दिखाने में विश्वास करती है। बसपा ने देश की आजादी के बाद सबसे अधिक विकास कराया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आरक्षित सीटों पर चुनाव के लिए मंथन किया जा रहा है तो सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों की बैठक लेकर आगे रणनीति तय की जा रही है। उन्होंने इस बार भी 2007 की तरह ही चुनाव परिणाम आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button