राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

डबल इंजन की सरकार कर रही यूपी में अभूतपूर्व विकास: मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महोबा में 2 हजार 655 करोड़ रुपए की अर्जुन सहायक परियोजना सहित कुल 3 हजार 240 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री द्वारा रतौली बांध परियोजना, भावनी बांध परियोजना तथा मसगांव एवं चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना के लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने अंगवस्त्र एवं आल्हा-ऊदल की प्रतिमा भेंट कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन सहायक परियोजना पर केन्द्रित एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से डबल इंजन की सरकार इस दशक को बुन्देलखंड का, उत्तर प्रदेश का दशक बनाने में जुटी है। मोदी ने कहा कि वे बुन्देलखण्ड के किसान भाइयों-बहनों को बहुत बड़ी सौगात सौंपने आए हैं। अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली बांध परियोजना, भावनी बांध परियोजना और मसगांव चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। 3,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनी इन परियोजनाओं से महोबा के लोगों के साथ ही हमीरपुर, बांदा और ललितपुर जिले के भी लाखों लोगों को, लाखों किसान परिवारों को लाभ होगा। इनसे 4 लाख से अधिक लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। पीढ़ियों से जिस पानी का इंतजार था, वो इंतजार समाप्त होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन की शुरूआत बुन्देली में करते हुए उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महोबा की ऐतिहासिक धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। इस समय देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय साथियों के योगदान को समर्पित जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस समय पर वीर आल्हा और ऊदल की पुण्य भूमि पर आना उनका बड़ा सौभाग्य है। देशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत की वीर बेटी बुन्देलखंड की शान वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयन्ती भी है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुन्देलखण्ड के संसाधनों का प्रयोग यहां के विकास, सूखे की समस्या के समाधान के लिए हो, प्रधानमंत्री वर्ष 2014 से इस सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने गांव, गरीब, किसानों, नौजवानों, महिलाओं सहित सभी तबके की समस्याओं के समाधान के लिए जो कार्य प्रारम्भ किए हैं, उसके परिणामस्वरूप बुन्देलखण्ड का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विगत 07 वर्षों में 12 सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण की गईं। ह्यहर घर नलह्ण परियोजना को लागू किया गया। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ह्यजय जवान, जय किसानह्ण का नारा बुन्देलखण्ड की धरती पर उतर रहा है।
कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संबोधन किया। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित उपस्थित अतिथियों को स्वागत किया। इस अवसर पर महोबा जनपद के प्रभारी मंत्री व खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, लोक निर्माण राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्रदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button