लेटेस्टस्लाइडर

सपा ने जिला पंचायत के चार वार्डों में प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

गाजियाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के घोषित होने का सिलसिला शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत के 14 में से चार वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर चार वार्डों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इनमें वार्ड नंबर चार से श्रीमति मुकेश, वार्ड नंबर सात से फारुक चौधरी, वार्ड नंबर दस से धौलाना से विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बैगम, वार्ड नंबर 13 से ललित बंसल हैं। उन्होंने बताया कि अन्य वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। सपा समर्थित प्रत्याशियों को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा। सपा द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों को पार्टी का समर्थन रहेगा, उन्हें सिंबल नहीं दिया जाएगा। चार वार्डों में प्रत्याशियों को समर्थन देने को लेकर जारी किए गए पत्र पर सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, महानगर महासचिप वीरेन्द्र यादव के हस्ताक्षर हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button