स्वास्थ्य

कोरोना के बाद आ रही हैं जटिलताएं तो जानिए क्या करना चाहिए आपको

  • दूध,पनीर, हल्का व्यायाम व हरी सब्जियां रहेंगी लाभकारी: डा. सुनील रहेजा
    गाजियाबाद।
    केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में कोरोना के बाद की जटिलताएं विषय पर आनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
    जीबी पंत अस्पताल नई दिल्ली के एमएस डॉ. सुनील रहेजा ने कहा कि कोरोना के बाद समस्याएं व परेशानियां देखने में आ रही हंै। कमजोरी, चक्कर आना, नींद न आना व बालो का गिरना जैसी समस्याएं आयी हैं। रोगी को ठीक होने के बाद 6 महीने तक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां, दूध, पनीर लाभकारी है। योग व हल्का व्यायाम भी, घर में सैर भी सहायक रहेगी। अभी आपात स्थिति न हो तो अभी बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहिए यह विस्फोटक हो सकता है। हमें तीसरी लहर से बचने के लिए मास्क का प्रयोग, हाथ धोते रहना व 6 फुट की दूरी का पालन सख्ती से करना है। उपचार से सावधानी अधिक आवश्यक है।
    मुख्य अतिथि लायन प्रमोद सपरा व अध्यक्ष रमेश मदान ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों की सेवा का धन्यवाद करते हैं। वरिष्ठ नागरिकों व रोगियों के भोजन व्यवस्था में हमें सहयोग करना चाहिए व रक्तदान को प्रोत्साहित करना चाहिए।
    केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने संचालन करते हुए कहा कि हमने 287 वेबिनार के माध्यम से लोगों को तनाव मुक्त व ज्ञान वर्धन का पुनीत कार्य किया है। प्रतिदिन सैर, संगीत व डांस से खुश रहा जा सकता है।
    राष्ट्रीय मंत्री प्रवीन आर्य ने कहा कि हमने योग और प्राणायाम आनलाइन व पार्कों में कक्षाओं द्वारा स्वस्थ समाज का निर्माण किया है।
    गायिका रजनी गर्ग, प्रवीना ठक्कर, प्रवीन आर्या, रजनी चुघ, रवीन्द्र गुप्ता, विजय लक्ष्मी आर्या, रचना सहदेव, निर्मल विरमानी आदि ने मधुर भजन प्रस्तुत किये। प्रमुख रूप से डॉ. रचना चावला, करुणा चांदना, महेन्द्र भाई, ओम सपरा, ज्योति ओबराय, आस्था आर्या, अमरनाथ बत्रा, गोपाल जैन, डॉ. आर के आर्य, डॉ. रमाकांत गुप्ता, डॉ. विपिन खेड़ा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button