राज्यस्लाइडर

अनलॉक की तरफ बढ़ रहा यूपी, गाजियाबाद समेत बीस जनपदों में सात जून तक रहेगा लॉकडाउन

लखनऊ। फील्ड में उतर कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण पर काबू करने के जो प्रयास किए वे रंग लाए हैं। सीएम योगी के प्रयासों का ही नतीजा है कि अब उत्तर प्रदेश के पचास से अधिक जनपदों में कोरोना के सक्रिय मामले छह सौ से कम हैं। नए मामलों में जहां लगातार गिरावट आ रही है वहीं मौतों का आंकड़ा भी अब काफी नीचे आ गया है। इसी के चलते अब उत्तर प्रदेश अनलॉक की ओर बढ़ गया है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीस जिलों को छोड़कर बाकी में एक जून से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि वीकेंड लाकडाउन बदस्तूर जारी रहेगा। जिन जिलों में अभी कोरोना कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई है उनमें गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर, खीरी सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर और देवरिया हैं। नई गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना के अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे और उसमें 50 प्रतिशत ही कर्मचारी रहेंगे। निजी कंपनियों के कार्यालयों में भी मास्क की अनिवार्यता रहेगी। औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे। सब्जी मंडी पूर्व की भांति खुली रहेंगी प्रत्येक सब्जी मंडल स्थल में कोविड-19 की स्थापना की अनिवार्यता होगी। स्कूल कॉलेज तथा शिक्षा संस्थान शिक्षण कार्य हेतु बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट्स होम डिलीवरी की केवल अनुमति होगी। धर्म स्थलों के अंदर एक बार में एक स्थल पर 5 से अधिक श्रद्धालु ना हो। अंडे मांस और मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान अथवा ढके हुए खोलने की अनुमति होगी। समस्त प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी। कोचिंग संस्थान सिनेमा जिम स्विमिंग पूल क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूर्णता बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button