अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्ट

नहीं रुका रूस तो पूरा यूरोप हो जाएगा तबाह: जेलेंस्की

नई दिल्ली। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला और तेज भी कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच जंग छिड़े दस दिन हो गए हैं। यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर भी बमबारी हो रही है। यूक्रेन ने कहा है कि रूसी बम अटैक में उसके चार दर्जन नागरिक मारे गए हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहाइशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से रूस को रोकने में मदद करने की अपील की है। जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस को नहीं रोका गया, तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा। जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का एक रॉकेट कीव में राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा है। उन्होंने कहा कि रूस का निशाना फिर से चूक गया। रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल शहर के रेजीडेंशियल अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी। हालांकि, घटना के वक्त बिल्डिंग में लोग नहीं थे। हमले के बाद अपार्टमेंट में आग लग गई।
वोल्दोमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन नहीं बनाने के फैसले पर नाटो की आलोचना की है। नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक में जेलेंस्की के प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था। फ्रांस ने जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले की निंदा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर वठ से इसकी सुरक्षा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत खार्किव, मारियुपोल जैसे शहरों को रूसी सेना ने घेर रखा है। यहां जरूरी सामान की सप्लाई काट दी गई है। इससे फंसे हुए नागरिकों को मुश्किलें बढ़ गई हैं।
यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने फेसबुक और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। पुतिन प्रशासन ने कहा है कि रूसी मीडिया के कंटेंट पब्लिशिंग में भेदभाव करने की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया है। रूसी सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने कहा कि फेसबुक-ट्विटर के खिलाफ 26 मामले आए थे, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। उधर, दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग के चलते पूरे विश्व में महंगाई का स्तर बढ़ता जा रहा है। भारत में भी जरूरी सामानों के रेट बढ़ गए हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में फिलहाल बढ़ोत्तरी नहीं की गई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि भारत सरकार जल्द ही रेट बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button