अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

रूस ने यूक्रेन पर किया हवाई हमला, एयर इंडिया का विमान वापस लौटा

  • कीव एयरपोर्ट को किया गया बंद, खाने-पीने के सामान को लेकर अफरातफरी
    नई दिल्ली।
    आखिरकार यूक्रेन पर रूस ने हवाई हमला कर ही दिया। पिछले कई दिनों से हमले को लेकर जो आशंका जताई जा रही थीं वे हकीकत में बदल गर्इं। एयर इंडिया का विमान भी आज तड़के भारतियों को लिए बिला वापस आ गया है। उधर, रूस के राष्टÑपति पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। पुतिन ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी। यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए गई एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौट आई है। फ्लाइट को नोटिस टू एयर मिशन भेजा गया था, यानी फ्लाइट के दौरान खतरे की आशंका जाहिर की गई थी। यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू यानी वहां की कानून-व्यवस्था अब सेना ने अपने हाथ में ले ली है। यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर बम धमाके हुए हैं। कीव एयरपोर्ट को खाली कराया जा रहा है। रूस ने कीव में मिसाइल अटैक भी किया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। यूक्रेन की तरफ से युद्ध रोकने की अपील की गई है। रूसी सिपाही क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं। बॉर्डर पर दो लाख से ज्यादा रूसी सिपाही तैनात हैं। पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोला, वहां सेनाएं भेजीं, राजधानी कीव पर मिसाइलें दागीं। रूस का दावा है कि यूक्रेनी शहर निशाना नहीं, सैन्य ठिकाने तबाह कर रहे हैं। यूक्रेन में मिसाइल अटैक और धमाकों के बीच रूस ने बयान जारी किया है। रूस ने कहा कि हमारे निशाने पर यूक्रेन के शहर नहीं है। हमारे हथियार यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरफील्ड, एयर डिफेंस फैसिलिटीज और एविएशन को तबाह कर रहे हैं। यूक्रेन की जनता पर कोई खतरा नहीं है।
    पुतिन ने ये ऐलान एक बैठक की बीच किया है। यह बैठक रूस-यूक्रेन तनाव पर ही चल रही है, अब रूस पर कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है। यूएस सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस का कहना है कि कोल्ड वॉर खत्म होने के बाद पुतिन ने नाटो को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। इस खतरे की वजह से नाटो फिर से एकजुट हो गया है। उधर, यूक्रेन में फंसे भारतियों की चिंता बढ़ गई हैं। यूक्रेन में पानी और खाने-पीने की चीजों को लेकर मारामारी मची हुई है। राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों के बड़ी संख्या में छात्र वहां फंसे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button