यूूपी भाजपा सरकार के 8 साल बेमिसाल: भाजपा ने चलाया गांव चलो, वार्ड चलो अभियान, मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने घर-घर जाकर बांटे पत्रक

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 8 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर मालीवाड़ा क्षेत्र में घर घर संपर्क एवं पत्रक वितरण हेतु गांव चलो वार्ड चलो अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 8 साल बेमिसाल के पत्रक राजनगर मंडल के वार्ड 8 के पार्षद मिथलेश राजेन्द्र तितौरिया की अगुआई में वितरित किए। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान राजनगर मंडल में मालीवाड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपाइयों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नरेंद्र कश्यप एवं मयंक गोयल ने बूथ समिति एवं वार्ड समिति के पदाधिकारियों से संवाद कर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की और आने वाले आयामों के लिए कार्ययोजना पर विचार-विमर्श भी किया।
भाजपा सरकार के 8 साल हैं प्रदेश के सर्वागीन व सुशासन की मिसाल: नरेन्द्र कश्यप
राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के 8 साल प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सुशासन की मिसाल हैं। हम हर घर तक विकास की गूंज पहुँचाना चाहते हैं। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय करना हमारा लक्ष्य है, जिससे हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इस अभियान में भाजपा महानगर पदाधिकारी बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी , जय कमल अग्रवाल सहित मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, अमित रंजन, विनीत शर्मा, विक्रम सैनी, यतिन मित्तल, अनुज राघव, राजेश्वर यादव, संजय कौशिक मनीष मित्तल, रवि पांडे, योगेश शर्मा, मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।