69 वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को किया सम्मानित


गाजियाबाद। 69 वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण समारोह महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम आरंभ सुशीला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गान करके किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन झंडा रोहण एवं उद्घोषणा करके किया गया। जनपद के सभी चार ब्लाक लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर और गाजियाबाद टीम ने मार्च पास्ट के साथ किया। एथलेटिक्स कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा 800 मीटर की अंडर 17 की दौड बालक वर्ग की, अंडर 17 बालिका वर्ग 800 मीटर की दौड़ का प्रारंभ किया गया। सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आशीर्वचन में सभी बच्चों को खेलों का महत्व के बारे में बताया गया और कार्यक्रम को हम और भी सुंदर कैसे कर सकते हैं इस संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए गए। 69वीं जनपदीय एथलेटिक्स कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म इंटर कॉलेज गाजियाबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अंडर 19 (छात्र) विजेता:- 1- अतुल मोदीनगर, 2- अभिषेक मोदीनगर, उ-प्रदीप गाण्बाद, अंडर 19 (छात्रा) विजेता:-1- मानसी मोदीनगर, 2- तन्नु मोदीनगर, 3- गरिमा मोदीनगर, अंडर 19 (छात्र) विजेता:- 1- देवांश गा०बाद० 2-कर्ण मोदीनगर 3- अर्पित मोदीनगर व अंडर 17 (छात्रा) विजेता:- 1- ईशा लोनी 2- साक्षी मुरादनगर 3- सोनिया गाजियाबाद विजेता रहे।
इस कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार पाण्डेय, विकास कुमार सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज त्योड़ी, गोविंद सिंह प्रधानाचार्य सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तनुजा शर्मा एवं श्रीमती शीतल द्वारा किया गया। जनपद के सभी खेल शिक्षक विक्रम कुमार सिंह, संजीव कुमार शर्मा, सरिता यादव इत्यादि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुशीला बालिका इंटर कॉलेज गाजियाबाद, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज गाजियाबाद, नगर निगम पालिका इंटर कॉलेज चंद्रपुरी की बालिकाओं द्वारा किया गया। सर छोटू राम कन्या इंटर कॉलेज दुहाई की बालिकाओं द्वारा बैण्ड प्रस्तुति दी गई।



