गाजियाबाद

इंदिरापुरम कराटे स्कूल के 41 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के 41 खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 9वीं सुकाई कप नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 के लिए किया गया है। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता शोतोरियों यूनिक कराटे एसोसिएशन इंडिया एवं इंदिरापुरम कराटे स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 12 अक्टूबर 2025 को गाजियाबाद के वसुंधरा, सेक्टर-15 स्थित वी.आर.एम. आडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष से अधिक आयु समूहों तक के विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र राज्यों से लगभग 400 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इंदिरापुरम कराटे स्कूल से खिलाड़ियों का चयन दो चरणों में किया गया, जिसमें 5 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के कुल 41 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ियों में —काशवी शर्मा, अनुज्ञा शर्मा, वैभवी पंत, श्रीवेदा कुरूथी, ईवा गुप्ता, ख्याति गुप्ता, अर्शी, आशरिया रावत, प्रिशा दावे, अवनी सिंह, वैष्णवी यादव, अनाईशा गोयल, आध्या भंडारी, अपलवा कृष्णा शर्मा, मलय पंत, आयांश राज सिंह, दीपांजित शाशमल, देबानजीत शाशमल, देबोजित शाशमल, प्रणव मिश्रा, देविक गोयल, गौरव बिष्ट, रुद्र प्रताप कुश, तुवीक्स पोशीना, अद्विक गोयंका, जीवितेश बिष्ट, पुर्वित गरियान, यथार्थ खन्ना, तुषार यादव, सात्विक रावत, कर्ण सिंह रावत, चेतन भाटिया, कृष्णा चौहान, अधिराज सिंह, ऋतिक दास, कविश यादव, आदि शुक्ला, अग्रिम अरोड़ा, रूद्र शर्मा, आकाश वर्मा और मृदुल दास शामिल हैं। सभी खिलाड़ी कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत के निर्देशन में इंदिरापुरम के नीति खंड-1 स्थित इंदिरापुरम कराटे स्कूल में सुबह और शाम नियमित रूप से कठोर अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों के माता-पिता भी बच्चों को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वे उन्हें अकादमी तक लाने-ले जाने के साथ-साथ उनके आहार, पोषण और आराम का विशेष ध्यान रख रहे हैं। कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि, हमारे सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत से अभ्यास कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि वे मेडल जीतकर अपने उत्तर प्रदेश राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button