गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 32 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की बैठक में विकास कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की। नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, पेयजल, सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट आदि विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने ईओ एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि एवं मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास, चेयरपर्सन रंजीता धामा, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता तथा अन्य संबंधित अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान मौजूद रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सीबीएसएम दिल्ली में दो दिवसीय दिवाली मेले में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Monday, 13 October 2025, 4:00 pm
केन्द्रीय जीएसटी ने किया जीएसटी संवाद 2025 का शानदार आयोजन, व्यापारियों की जिज्ञासाओं को किया शांत
Thursday, 26 June 2025, 4:08 pm
10 मई को होगा एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में जन जागरण यात्रा एवं महाआरती का आयोजन
Thursday, 8 May 2025, 4:23 pm
Check Also
Close
-
10 मई को होगा एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में जन जागरण यात्रा एवं महाआरती का आयोजनThursday, 8 May 2025, 4:23 pm
