शिक्षा

आईटीएस में एमसीए के 30 वें व एमबीए के 22 वें बैच का शुभारम्भ

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस में एमसीए के 30 वें बैच तथा एमबीए के 22वें बैच के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अरविन्द ठाकुर ( मेंबर बोर्ड आफ मैनेजमेंट एनआईआईटी यूनिवर्सिटी), राजेश गर्ग ( सीनियर एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट तथा ग्रुप सीआईओ एवं हेड आफ आपरेशन्स योट्टा डाटा सर्विसेज प्रा. लिमिटेड ), दीपक बागची (वाईस प्रेजिडेंट (एआई & कंसल्टिंग) कफोर्ज तथा आईटीएस समूह के वाईस चेयरमैन अर्पित चढ़्ढा, मुख्य वक्ता कमल दोड़ेजा (डायरेक्टर, सलूशन इंजीनियरिंग इंडिया & पीईसी), आईटीएस के आईटी विभाग के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए विभाग की संयोजिका प्रोफेसर पूजा धर तथा सह संयोजिका प्रोफेसर स्मिता कंसल के द्वारा माँ वीणा वादिनी के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। आईटीएस समूह के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने स्वागत सम्बोधन में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आईटीएस हमेशा शिक्षा की उच्चतम गुणवत्ता प्रदान करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल ज्ञान प्राप्त करना ही नहीं है, बल्कि समय के साथ विचारशीलता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक जवाबदेही की भावना को भी विकसित करने के बारे में है। मुख्य अतिथि अरविन्द ठाकुर ने जहाँ सूचना प्रौद्योगिकी के विकास पर चर्चा करते हुए गत दशकों में चरणबद्ध रूप में परिवर्तनों एवं नवीन तकनीकों के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सम्बोधन में कहा कि आज के परिपेक्ष्य में विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों के साथ साथ सामयिक रूप से प्रयोगी कौशल एवं तकनीकों को समझने एवं निपुणता विकसित करने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज वर्चुअल रियलिटी, बिग डाटा, रोबोटिक्स, मोबाइल अनुप्रयोग इत्यादि ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें रोजगार एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं जिनके द्वारा अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हंै। आवश्यकता इस बात की है कि उसके लिए पूरे मन से प्रयास किया जाये। उन्होंने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत आईटी विभाग के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने अपने सम्बोधन में सभी नए छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आईटीएस छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वदा प्रतिबद्ध रहा है तथा यहाँ छात्रों को अनुभवी शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा, महत्वपूर्ण अनुसंधान और परियोजनाओं में शामिल होने का और अपने सहयोगियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य है कि छात्रों को हमारी शैक्षिक संस्कृति, कैम्पस सुविधाओं, और उनके शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को समर्थन देने वाले विभिन्न संसाधनों से परिचित किया जाए। इसके उपरांत विशिष्ठ अतिथि श्री दीपक बागची ने अपने सम्बोधन में सभी सभी नए छात्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सफर एक परिवर्तनात्मक होता है। यह छात्रों को ज्ञान के साथ-साथ विचारशीलता, समस्या समाधान कौशल, और दुनिया के प्रति एक व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है। इसके उपरांत मुख्य वक्ता कमल दोड़ेजा ने सभी नव प्रवेशी छात्रों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छी पुस्तकें पढ़नी चाहियें। उन्होंने कहा कि आज के प्रतियोगितापरक वातावरण में छात्रों को लगातार परिश्रम करने कि आवश्यकता है। अपने सम्बोधन में विशिष्ठ अतिथि श्री अरुण कुमार ने छात्रों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छात्र समय का सदुपयोग करके तथा अपनी लगन एवं परिश्रम से किसी भी प्रकार कि चुनौतियों का डट कर सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आईटीएस द्वारा किये गए प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सफर एक परिवर्तनात्मक होता है। यह छात्रों को ज्ञान के साथ-साथ विचारशीलता, समस्या समाधान कौशल, और दुनिया के प्रति एक व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है।
अपने सम्बोधन में एमसीए कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर पूजा धर ने कहा कि आईटीएस अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कार्यरत रहता है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने सभी छात्रों का स्वागत किया तथा उन्हें संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को कहा कि मैं आपको सलाह देती हूँ कि वे यहाँ न केवल अपने शैक्षिक प्रयासों में उत्कृष्टता प्राप्त करके, बल्कि साक्षरता कार्यक्रमों, क्लब्स, और समुदाय सेवा में सक्रिय भाग लेकर अपने समय का सदुपयोग करें। इस अवसर पर एमसीए तथा एमबीए विभाग के संकाय सदस्य तथा छात्र उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button