लेटेस्टशहर

केआईईटी के 25 साल बेमिसाल, कनाट प्लेस दिल्ली में किया 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन

गाजियाबाद। मेरठ रोड मुरादनगर स्थित केआईईटी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस ने केआईईटी रन 2.0 नामक 5 किलोमीटर की दौड़ कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस दौरान संस्थान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि काईट इस साल 25 साल पूरे करने जा रहा है, जिसके चलते संस्थान पूरे वर्ष कईं कार्यक्रमों का आयोजन करेगा और काईट रन उनमे से एक है। इस दौड़ में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें संस्थान के गणमान्य व्यक्तियों संग छात्र, संकाय सदस्य, और स्वयंसेवक भी सम्मिलित थे। इस कार्यक्रम की शुरूआत निदेशक डॉ. ए गर्ग, संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज गोयल और मुख्य अतिथियों सब-इंस्पेक्टर, दिल्ली सुश्री किरण सेठी, निदेशक और प्राचार्य, रॉयल किड्स स्कूल, गाजियाबाद डॉ. ऋचा सूद द्वारा फ्लैग-आॅफ सेरेमनी के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने इनर सर्किल, कनॉट प्लेस में दौड़ लगाना शुरू किया। प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा न्यूनतम 5 लैप पूरे करने के बाद सभी लोग सम्मान समारोह की ओर बढ़े, जिसमें डॉ. ए गर्ग ने उत्कृष्टता के 25 वर्ष पूरे करने पर काईट से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे बहुत ही गौर्वान्वित महसूस कर रहे हैं कि ‘बेमिसाल 25 साल’ मनाने के सफर में हम किरण सेठी और डॉ. ऋचा सूद जैसे दिग्गजों से मिल सके। खेल और फिटनेस के प्रति आपके जुनून से प्रेरित होकर वे घोषणा करते हैं कि जब भी हम एक स्वायत्त संस्थान बनेंगे हम निश्चित रूप से खेल को एक वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने की योजना बनाएंगे। डॉ. मनोज गोयल ने कहा कि काईट रन 2.0 के आयोजन के पीछे का मकसद संस्थान के सभी सदस्यों के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देना था। आज जब मैं सभी फैकल्टी मेंबर्स, डीन, एचओडी और हेल्पिंग स्टाफ को एक साथ चलते और दौड़ते देखता हूं, तो मुझे लगता है कि हमारा मकसद पूरा हो गया है। मैं डॉ. प्रीति चिटकारा (हेड पीआर और अंतर्राष्ट्रीय संबंध), सचिन राठौर (हेड इनोवेशन सेंटर), और कमल कांत शर्मा (एसोसिएट हेड एईसी) को इस भव्य कार्यक्रम की सफलतापूर्वक योजना बनाने और आयोजित करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूें। अपनी खुशी जाहिर करते हुए किरण सेठी ने कहा कि मैं काईट से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं और मैं संस्थान को इस वर्ष अपनी रजत जयंती मनाने के लिए बधाई देती हूं। कार्यक्रम का समापन ग्रुप फोटोग्राफ और सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर किया गया। संस्थान के गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ बिंकी श्रीवास्तव (हेड एमबीए और एईसी), डॉ आदेश पांडे (डीन आईटी) और अनूप श्रीवास्तव (रजिस्ट्रार) की उपस्थिति में मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button