लेटेस्टशहरस्लाइडर

आईटीएस में पीजीडीएम के 24वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित

गाजियाबाद। आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट मोहननगर गाजिआबाद में पीजीडीएम सत्र (2020 -22) के प्रतिभागियों के लिए वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन संस्थान के चाणक्य आडिटोरियम में किया गया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि आर्गेनिक वैलनेस प्रोडक्ट्स प्राइवेट लि. के संस्थापक एवं निदेशक कृष्ण गुप्ता, विशिष्ट अतिथि मदर डेयरी के सीएचआरओ प्रद्युम्न पांडेय, ह्यूमन रिसोर्स इन्फोगेननीरज के वाईस प्रेजिडेंट नीरज मेहरा, आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा, आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट की निदेशिका प्रो. (डॉ.) तिमिरा शुक्ला एवं चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर संपन्न किया गया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा की सहमति प्राप्त कर दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। निदेशिका प्रो. (डॉ.) तिमिरा शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उत्तीर्ण प्रतिभागियों द्वारा पारम्परिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात विशिष्टि अतिथि नीरज मेहरा ने अपने सम्बोधन में कैंपस टू कारपोरेट विषय पर चर्चा की एवं प्रतिभागियों से समयबद्धता, सम्पूर्ण अनुशासन एवं चुनौतियों को स्वीकार कर सफलता पूर्वक आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रदुम्न पाण्डे ने प्रतिभागियों से मूल्य आधारित कार्य कलाप, सृजनशीलता, एलुमनाई के रूप में संस्थान के प्रति योगदान, सही वातावरण तैयार करने तथा पॉजीटिव एप्टीट्यूड के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि कृष्ण गुप्ता द्वारा प्रतिभागियों से अपने कार्य एवं संस्था के प्रति ओनरशिप विकसित कर पूर्ण मनोयोग के साथ और अपनी शारीरिक क्षमता को बरकरार रखते हुए खुशी और आनंद के साथ जीवन यात्रा प्रारम्भ करने की सलाह दी। डा. अनुषा अग्रवाल द्वारा पीजीडीएम (2020 -22) रैंक होल्डर्स एवं उत्तीर्ण छात्रों के नाम की घोषणा की गयी तथा उन्हें मंच पर विराजमान सभी अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट्स एवं मैडल प्रदान किये गए। राष्ट्रीय गान के साथ दीक्षांत समारोह का विधिवत समापन किया गया और उसके बाद सभी अतिथियों, प्रतिभागी एवं शिक्षकों ने ग्रुप फोटोग्राफी एवं सामूहिक भोज के लिए प्रस्थान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button