आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज में 23वें नेशनल ट्रिपल -‘O’ सिम्पोज़ियम का उद्घाटन किया गया



आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग के द्वारा 23वें नेशनल ट्रिपल -‘O’ सिम्पोज़ियम ऑफ इंडियन एकेडमी ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी (IAOMR) का उद्घाटन समारोह दिनांक 28 मार्च, 2026 को किया गया। इस तीन दिवसीय सिम्पोज़ियम में देशभर के विभिन्न डेन्टल कॉलेजों सेे 500 से अधिक एम.डी.एस के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एच.ओ.डी. तथा दंत चिकित्सकों ने भाग लिया।
सम्मेलन की शुरुआत में प्री-कॉन्फ्रेंस कोर्स से हुई, जिसमें डॉ0 हेमंत माथुर, डॉ0 शक्ति देओरा, डॉ0 अंबिका गुप्ता, डॉ0 हरनीत सिंह, डॉ0 अरूणकुमार के.वी, डॉ0 सुमित मल्होत्रा, डॉ0 अमित गुप्ता, डॉ0 अविरल वर्मा एवं डॉ0 गीता शर्मा, द्वारा विभिन्न नवीन विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान आवश्यक डायग्नोस्टिक एवं विश्लेषणात्मक तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ0 विमल अरोड़ा, पी.वी.एस.एम. और ए.वी.एस.एम. चीफ क्लीनिकल ऑफिसर, क्लोव डेंटल नई दिल्ली, डॉ0 प्रशांत शेनॉय, प्रेसिडेंट ( IAOMR), डॉ नदीम जेड्डी, प्रेसिडेंट, ( IAOMP) तथा आई.टी.एस-द एजुकेशन के चेयरमैन, डॉ आर. पी. चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा और संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद, डॉ प्रशांत शेनॉय. प्रेसिडेंट ( IAOMR), का कॉलरिंग डॉ अविनाश तेजस्वी, जनरल सेक्रेटरी, (IAOMR) द्वारा किया गया। तत्पष्चात डॉ अक्षय राठौड़, ऑरगेनाइजिंग चेयरमैन (IAOMR), प्रोफेसर एडं एच0ओ0डी, ओरल मेडिसिन विभाग के द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। डॉ0 प्रशांत शेनॉय ने अपने संबोधन में (IAOMR) संघ की महत्वता पर प्रकाश डाला। इसके बाद, उन्होंने एवं लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विमल अरोड़ा ने सम्मेलन के ई-सॉवेनियर विमोचन किया तथा सम्मेलन के आयोजन में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ0 देवी चरण शेट्टी ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए सम्मेलन के महत्व को विस्तार से बताया। इसके बाद डॉ0 नदीम जेड्डी ने सभा को संबोधित किया और संस्थान को इस सम्मेलन के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा किये और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। इसके पश्चात आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा ने प्रतिभागियों को संस्था के उद्देश्यों से अवगत करते हुए कहा कि संस्था सदैव इस प्रकार के ज्ञानवर्धक मंच आयोजित करती रही है, जिससे युवा दंत चिकित्सकों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान प्राप्त हो सकें। इसके अतिरिक्त उन्होंने सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों का आभार भी व्यक्त किया। इसके बाद मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ0 विमल अरोड़ा ने कहा ऐसे मंच दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई दिषा और दृष्टिकोण प्रदान करते है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस सम्मेलन के दौरान अपने विचारों का गहन विश्लेषण करें और विभिन्न दृष्टिकोणों से संवाद स्थापित करें, जिससे ज्ञानवर्धन और दंत चिकित्सा के विकास में योगदान दिया जा सके। साथ ही उन्होंने इस ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिए संस्थान की सराहना की। इसके बाद आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा द्वारा माननीय मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में डॉ0 अनुराधा यादव, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी (IAOMR), रीडर, ओरल मेडिसिन विभाग द्वारा सभी गणमान्यों अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों को इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिये धन्यवाद दिया। दिन का समापन सभी प्रतिभागियों के लिए बेन्कुऐट, मोनार्क में आयोजित गाला डिनर के साथ हुआ। अंत में सभी अतिथि वक्ताओं ने तथा सभी प्रतिभागियों ने इस कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिये आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर.पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।



